किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस: कैंथोला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि कृषि बिल पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। बिल को लेकर भ्रम पैदा कर देश के किसानों को डराने का काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 09:13 PM (IST)
किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस: कैंथोला
किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस: कैंथोला

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि कृषि बिल पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। बिल को लेकर भ्रम पैदा कर देश के किसानों को डराने का काम किया जा रहा है। कहा कि विधेयक किसानों को कृषि उपज के विपणन और उसकी कीमत निर्धारण की स्वतंत्रता प्रदान करता है।

सोमवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए विपिन कैंथोला ने यह बात कही। कहा कि कुछ राजनीतिक दल अपनी राजनीति महत्वाकांक्षा के लिए किसानों के हित से खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। कृषि बिल में किसानों की जमीन की बिक्री, लीज और गिरवी रखना पूरी तरह से निषिद्ध है।

बिल के माध्यम से मोदी सरकार ने किसानों को मंडी से बाहर भी अपनी फसल बेचने की स्वतंत्रता दी है। पहले फसल की खरीद केवल मंडी में ही होती थी। कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें अपनी मर्जी का मालिक बना दिया है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला, मुन्नालाल मिश्रा, धर्मवीर गुसाईं, पंकज भाटिया, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी