विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने में सभी का सहयोग जरूरी

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में विवि के नवनियुक्त प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट का विवि कर्मचारी यूनियन और विवि के सभी कर्मचारियों की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:10 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:10 PM (IST)
विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने  में सभी का सहयोग जरूरी
विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ बनाने में सभी का सहयोग जरूरी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रशासनिक कार्यालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में विवि के नवनियुक्त प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट का विवि कर्मचारी यूनियन और विवि के सभी कर्मचारियों की ओर से जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में गढ़वाल केंद्रीय विवि कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी के साथ ही यूनियन के पदाधिकारियों और विवि कर्मचारी नेताओं ने प्रो. आरसी भट्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विवि के प्रति कुलपति और प्रसिद्ध इतिहासकार पुरातत्ववेत्ता प्रो. आरसी भट्ट ने कहा कि गढ़वाल केंद्रीय विवि को हमें देश का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय बनाना है, जिसके लिए सभी साथी शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों और विवि अधिकारियों का सहयोग बहुत जरूरी भी है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर इस लक्ष्य को आसानी से भी प्राप्त कर लेंगे। कहा कि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल के दिशा निर्देशन और सानिध्य में तथा विवि एल्युमिनाई संगठन के सहयोग से विश्वविद्यालय दुनिया के अन्य विश्वविद्यालयों में भी परचम लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि कुलपति के प्रयास से संघ लोक सेवा आयोग का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय में श्रीनगर बन चुका है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि आयोग की ओर से ली जाने वाली सिविल सेवा एवं अन्य प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र अधिकाधिक संख्या में भी निकलें।

गढ़वाल केंद्रीय विवि कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रति कुलपति प्रो. भट्ट को कर्मचारियों की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। गढ़वाल केंद्रीय विवि कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष नरेश खंडूड़ी ने कहा कि प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट के दिशा निर्देशन में विवि के कार्यों में और तेजी आएगी। सतीश थपलियाल, विवि कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष पुष्कर चौहान, उत्तराखंड विवि कर्मचारी महासंघ के उपाध्यक्ष टिहरी परिसर के राकेश कोठारी, सुनील रावत सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। कुलसचिव डा. अजय कुमार खंडूड़ी ने भी समारोह को संबोधित किया। विवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरुण रावत, वित्त अधिकारी डा. एके मोहंती भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी