बिगड़ती कानून व्यवस्था पर यूकां ने जताया रोष

कोटद्वार शहर में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर यूथ कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। उ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:22 PM (IST)
बिगड़ती कानून व्यवस्था  पर यूकां ने जताया रोष
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर यूकां ने जताया रोष

कोटद्वार: शहर में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर यूथ कांग्रेस ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है। कहा कि यदि जल्द कानून व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

मंगलवार को गोविदनगर में यूथ कांग्रेस की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से शहर में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ने लगी है। शहर में अवैध शराब सहित अन्य नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी पुलिस इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। आए दिन लोगों के घरों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं। कहा तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस चोरी की घटनाओं में मुकदमा दर्ज नहीं करती। यूथ कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व वाहन चेकिग के नाम पर पुलिसकर्मियों की ओर से पार्षद से की गई अभद्रता पर भी रोष व्यक्त किया है। बैठक में प्रवेश रावत, अमित बडोला, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अमनदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, आनंदमणि व प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी