बाजारों में भीड़, संक्रमण का खतरा

अष्टमी व दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाए गए नियमों की धज्जियां भी उड़ रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:20 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:20 AM (IST)
बाजारों में भीड़, संक्रमण का खतरा
बाजारों में भीड़, संक्रमण का खतरा

संवाद सहयोगी, कोटद्वार :

अष्टमी व दशहरा पर्व के मद्देनजर शहर के बाजारों में भीड़ बढ़ गई हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाए गए नियमों की धज्जियां भी उड़ रही हैं।

रविवार को दशहरा पर्व मनाया जाएगा, जबकि शनिवार को अष्टमी पर कन्याओं को पूजन होगा। इन त्योहार की वजह से शहर के बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई हैं। खरीदारी के चक्कर में ग्राहक शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना भी भूल रहे हैं। शुक्रवार को बाजारों में यहीं स्थिति बनी रही। गोखले मार्ग, पटेल मार्ग व स्टेशन बाजार समेत अन्य जगहों पर नियमों की धज्जियां उड़ रही थी। सबसे ज्यादा समस्या गोखले मार्ग पर दिखाई दी। यहां ग्राहक एक-दूसरे के पास खड़े रहकर ही खरीदारी करने में जुटे हुए थे। लापरवाही का आलम यह था कि कुछ ग्राहक बिना मास्क के खरीदारी कर रहे थे। हालांकि इन जगहों पर नियमों का पालन कराने के लिए कोई भी पुलिसकर्मी या नगर निगम कर्मी नजर नहीं आया। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। उधर, शहर में कुछ वाहन चालक भी बिना मास्क के ही वाहन संचालित कर रहे हैं।

संदेश: 23 कोटपी 2

कोटद्वार के गोखले मार्ग पर नियमों को दरकिनार उमड़ी भीड़

chat bot
आपका साथी