पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठियां

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 06:35 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठियां
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को भेजी चिट्ठियां

श्रीनगर गढ़वाल: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी भेजी गई। पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के तत्वावधान में इस अभियान को मोर्चा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की ओर से संचालित किया जा रहा है।

गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के संयोजक श्रीकृष्ण उनियाल, महेश गिरी और संगठन के शाखा अध्यक्ष राकेश रावत के नेतृत्व में मोर्चा के पदाधिकारियों का दल सिचाई खंड उफल्डा के साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक, तहसील कार्यालय, नगरपालिका और रेशम विभाग कार्यालय पहुंचा। इन विभागों के कर्मचारियों की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को चिट्ठी भिजवाकर पुरानी पेंशन बहाली करने की मांग भी की गई। मोर्चा संयोजक श्रीकृष्ण उनियाल और महेश गिरी ने कहा कि इस अभियान को और तेजी से भी चलाया जाएगा। निकाय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष श्यामलाल झिझावर, मनोज कुमार ने नगरपालिका कर्मचारियों की ओर से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को चिट्ठी भिजवाई गई।

chat bot
आपका साथी