मेहंदी में लक्षिता, चैस में हर्ष विजयी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर मेडिकल कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेहंदी और

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 05:52 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 05:52 PM (IST)
मेहंदी में लक्षिता, चैस में हर्ष विजयी
मेहंदी में लक्षिता, चैस में हर्ष विजयी

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर मेडिकल कालेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेहंदी और चैस प्रतियोगिता के परिणाम घोषित कर दिए गए। मेहंदी प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2017 बैच की लक्षिता प्रथम रही। 2019 बैच की अनुष्का गुलेरिया ने दूसरा स्थान, 2020 बैच के मृणाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैस प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2020 बैच के हर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 2019 बैच का मोहित कंडारी दूसरे स्थान पर, 2020 बैच की मेधा जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रोफेसर डा. दीपा हटवाल, प्रोफेसर डा. दौलत सिंह, प्रोफेसर डा. पुष्पेंद्र सिंह, डा. कैलाश गैरोला, डा. श्वेताभ प्रधान, डा. सृजन सिंह, प्रोफेसर डा. अजय विक्रम, जयंत, सौरभ कुकरेती, हर्षिता काला, दिव्या सजवाण, आकांक्षा सिंह, विक्रम, हिमाद्री पालीवाल, लता बोरा, राघव सचदेवा और हिमानी प्रसाद को प्रतियोगिता की विभिन्न कमेटियों का दायित्व सौंपा गया। इनसेट

सोलो डांस में अंजली प्रथम

मेडिकल कालेज खेलकूद महोत्सव की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी सभागार में शुरू हुई। सोलो डांस प्रतियोगिता में अंजली प्रथम रही। मेघा जोशी ने दूसरा स्थान, डा. अभिलाषा भट्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। युगल गान प्रतियोगिता में डा. नित्या कौल व डा. श्वेता कश्यप की जोड़ी प्रथम रही। दिव्या धोनी, गरिमा जुयाल ने दूसरा स्थान, दिव्या आर्य, निकिता बिष्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में तीनधारा टीम प्रथम रही। टेबिल टेनिस प्रतियोगिता में 2017 बैच की हर्षिता काला प्रथम रहते हुए एकल चैंपियन बनीं। मानसी पंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। डबल वर्ग में हर्षिता काला, सोनाली बिष्ट की जोड़ी प्रथम रही। आनवी अग्रवाल, श्रेय नौटियाल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता पाठ में 2019 बैच की प्राची जोशी प्रथम रही। आदित्य सिंह (2018) ने दूसरा स्थान, आकांक्षा बिष्ट (2020) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिदी रोमांस वर्ग कविता में 2019 बैच की सिक्की चौहान प्रथम रही। हर्षित राय ने दूसरा स्थान, प्राची जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी