कोरोना ने थामी विकास की रफ्तार : महाराज

काबीना मंत्री ने कहा कि कोरोना ने विकास कार्यो की रफ्तार को धीमा किया है लेकिन प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चौबट्टाखाल विधानसभा को साहसिक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कई परियोजनाएं गतिमान हैं। योजनाओं के पूरा होने पर इस क्षेत्र को साहसिक पर्यटन की दिशा में न सिर्फ नई पहचान मिलेगी बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 06:57 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 06:57 PM (IST)
कोरोना ने थामी विकास की रफ्तार : महाराज
कोरोना ने थामी विकास की रफ्तार : महाराज

संवाद सूत्र, सतपुली : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को चौबट्टाखाल विधानसभा में जन समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी के कारण विकास कार्यो की रफ्तार में आई कमी पर चिता जताई।

काबीना मंत्री ने कहा कि कोरोना ने विकास कार्यो की रफ्तार को धीमा किया है लेकिन प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। चौबट्टाखाल विधानसभा को साहसिक पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए कई परियोजनाएं गतिमान हैं। योजनाओं के पूरा होने पर इस क्षेत्र को साहसिक पर्यटन की दिशा में न सिर्फ नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार भी प्राप्त होगा। भ्रमण के दौरान सतपाल महाराज ने क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम बरसूड़ी में राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत पंद्रह बालिकाओं को पोषण किट वितरित किए। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत नौ बेटियों को नेम प्लेट भी वितरित की। कोटलमंडा में विधायक निधि से महिला मंगल दलों को कुर्सियां वितरित की गई।

इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी आतिया परवेज, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष यशराज रावत, सांसद प्रतिनिधि मनोज रावत, ग्राम प्रधान गोमती देवी, पर्यटन मंत्री के पीआरओ राय सिंह नेगी, ललिता प्रसाद कुकरेती आदि मौजूद रहे। प्रधानों ने उठाई मनरेगा मानदेय बढ़ाने की मांग

द्वारीखाल प्रखंड के प्रधान संघ की ओर से काबीना मंत्री सतपाल महाराज के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रेषित ज्ञापन में मनरेगा श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने की मांग की गई। प्रधान संघ के अध्यक्ष अर्जुन सिंह के साथ ही विभिन्न ग्रामसभा प्रधानों की ओर से दिए गए इस ज्ञापन में मनरेगा को ग्रामीण श्रमिकों के लिए संजीवनी बताया गया है। कहा कि मनरेगा श्रमिकों का मानदेय काफी कम है, जिस कारण उन्हें अपना भरण-पोषण मुश्किल से कर रहे हैं। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान गीता देवी, सरिता देवी, गोमती देवी, संजीता देवी, यशपाल सिंह सहित अन्य शामिल रहे। संदेश : 20 कोटपी 5

चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बरसूड़ी में बेटियों को नेम प्लेट वितरित करते काबीना मंत्री सतपाल महाराज

chat bot
आपका साथी