कोंडल संरक्षक, ममता, आलोक बने उपाध्यक्ष

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे की बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें इंजीनियर जेएस कोंडल को संरक्षक तथा इंजीनियर आलोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ममता पंवार को महिला उपाध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 05:10 AM (IST)
कोंडल संरक्षक, ममता,  आलोक बने उपाध्यक्ष
कोंडल संरक्षक, ममता, आलोक बने उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, पौड़ी: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे की बैठक में जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें इंजीनियर जेएस कोंडल को संरक्षक तथा इंजीनियर आलोक कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व ममता पंवार को महिला उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जल्द ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन कर लिया जाएगा।

मुख्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मोर्चे के गढ़वाल मंडल संरक्षक जसपाल रावत ने की। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक अक्टूबर को मनाए जाने वाले काला दिवस को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। कहा गया कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती है मोर्चे से जुड़े कर्मचारी, शिक्षक एकजुट होकर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाएंगे। इस दौरान चयनित अन्य पदाधिकारियों में दीपक कोठारी, दीपक नेगी, मनोज घिल्डियाल, संतोष को संगठन मंत्री तथा संदीप भट्ट, निखिल कठैत, प्रदीप नेगी, प्रेमचंद्र को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा भजनी भंडारी को मीडिया प्रभारी तथा इंजीनियर विकास बिष्ट, इमरान हुसैन को जिला प्रवक्ता चुना गया। इस मौके पर मोर्चे के प्रांतीय सचिव सीताराम पोखरियाल, मंडलीय अध्यक्ष जयदीप रावत, जनपदीय सचिव भवान सिंह, सोहन सिंह लिगवाल, रघुराज चौहान, स्वदेश नेगी, अनूप रावत, चंद्रमोहन नैथानी, वीरेंद्र सिंह राणा, दिवाकर धस्माना, आलोक उनियाल, लक्ष्मण सिंह, मेहरबान सिंह भंडारी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी