फिर से दौड़ेगी खुशियों की सवारी

जागरण संवाददाता पौड़ी स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खिर्सू क्षेत्र के लिए शनिवार को जिला अस्पताल से खुशियों की सवारी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 2016 में खुशियों की सवारी एंबुलेंस बंद हो गई थी। जिसे सरकार ने फिर से शुरू किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:07 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:07 PM (IST)
फिर से दौड़ेगी खुशियों की सवारी
फिर से दौड़ेगी खुशियों की सवारी

जागरण संवाददाता, पौड़ी: स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने खिर्सू क्षेत्र के लिए शनिवार को जिला अस्पताल से खुशियों की सवारी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि 2016 में खुशियों की सवारी एंबुलेंस बंद हो गई थी। जिसे सरकार ने फिर से शुरू किया है।

चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद खुशियों की सवारी के बारे में जानकारी ली गई, तो विभाग ने उन्हें बताया कि टेंडर न होने से यह सेवा बंद कर दी गई। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ वार्ता की। कहा कि 2016 से पूर्व अस्पताल से जच्चा-बच्चा को खुशियों की सवारी घर तक छोड़ती थी। इसमें बड़ा परिवर्तन किया गया है। अब गर्भवती महिला प्रसव के लिए टोल फ्री नंबर 102 पर काल करेगी। इस पर खुशियों की सवारी महिला को लाने के उनके घर जाएगी तथा बच्चा होने पर दोनों को घर छोडे़गी। कहा कि गर्भवती महिला को अस्पताल लाने के लिए खर्च केंद्र सरकार तथा अस्पताल से घर तक ले जाने के लिए खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। दिव्यांग बच्चों को आवाजाही के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी। दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री बड़ी योजना शुरू करने जा रहे हैं। कबीना मंत्री ने जिलाधिकारी को जनपद में सभी को वैक्सीन की प्रथम डोज 30 सितंबर 2021 से पूर्व लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखंड खिर्सू के ग्राम कोल्ठा की सड़क को वीरचक्र विजेता राइफल मैन स्व. गुमान सिंह रावत के नाम रखने की घोषणा भी की। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवा में बेहतर कार्य हुए हैं। कहा कि जिला अस्पताल में 1000 लीटर क्षमता का आक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, मातबर सिंह रावत, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री घनानंद, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुंज बिहारी नेगी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार आर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज शर्मा, डा. एमएस. राणा, डा. जी.एस तालियान, एसआई पूनम शाह, जिला महामंत्री भाजपा जगत किशोर बड़थ्वाल, सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश जुगराण, क्रांति किशोर नेगी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी