जगवीर रौथाण अध्यक्ष और राकेश कुमार बने जिला मंत्री

जागरण संवाददाता, पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 10:46 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 10:46 PM (IST)
जगवीर रौथाण अध्यक्ष और राकेश कुमार बने जिला मंत्री
जगवीर रौथाण अध्यक्ष और राकेश कुमार बने जिला मंत्री

जागरण संवाददाता, पौड़ी: मंडल मुख्यालय पौड़ी में रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इसमें वाहन चालकों ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग की। वहीं, नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जगवीर सिंह रौथाण को अध्यक्ष तथा राकेश कुमार को जिला मंत्री चुना गया।

सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित द्विवार्षिक अधिवेशन की अध्यक्षता पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के अध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने की। वाहन चालकों का कहना था कि लंबे समय से वेतन विसंगति दूर किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शासन-प्रशासन से मांग की जा रही है, लेकिन उनकी समस्याओं पर अमल न किए जाने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक स्वर में वाहन चालकों की समस्याओं के निराकरण की गुहार सरकार से की। सोहन सिंह रावत ने कहा कि वाहन चालकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को एक मंच पर आकर कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती पर भी जोर दिया। बाद में चुनाव अधिकारी सोहन सिंह रावत, रेवनी नंदन डंगवाल, विनय थपलियाल, विजय लाल की देखरेख महासंघ का निर्विरोध गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष व जिला मंत्री के अलावा वीरेंद्र सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, गोविद सिंह को कोषाध्यक्ष, रमेश चंद्र को संगठन मंत्री चुना गया। वहीं त्रिलोक सिंह वरिष्ठ सलाहकार, वासुदेव संयुक्त मंत्री, अनिल नेगी प्रवक्ता, सुरेश चंद्र आडिटर, कुलवंत सिंह संरक्षक चुने गए। अधिवेशन की अध्यक्षता कर रहे सोहन सिंह रावत ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष जगवीर सिंह ने सभी से संगठन की मजबूती और समस्याओं के निराकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी