सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन

संवाद सहयोगी कोटद्वार पदोन्नति से जुड़े शासनादेश में हुई त्रुटि को दूर करने की मांग को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:56 PM (IST)
सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन
सरकार की बुद्धि-शुद्धि को किया हवन

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: पदोन्नति से जुड़े शासनादेश में हुई त्रुटि को दूर करने की मांग को लेकर उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ का धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान परिवहन कर्मियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन भी किया। परिवहन कर्मियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है।

शनिवार को कर्मचारियों ने सिम्मलचौड़ स्थित एआरटीओ कार्यालय परिसर में हवन किया। कर्मचारियों ने कहा कि गत सितंबर माह में भी उन्होंने अपनी समस्या को लेकर हड़ताल की थी, उस समय परिवहन सचिव के आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल को समाप्त कर दिया था। लेकिन, ढाई माह बीतने के बाद भी शासन की ओर से समस्या को लेकर कोई सकारात्मकता नहीं दिखाई गई। शासन की इस अनदेखी से परिवहन कर्मियों में रोष बना हुआ है। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजय नौडियाल ने कहा कि पांच जून 2020 को पदोन्नति को लेकर जारी शासनादेश में कई त्रुटियां हैं। जिसके कारण मिनिस्ट्रीरियल कैडर की पदोन्नति रुकी हुई है।

समस्या से शासन को अवगत करवाने के बाद भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होता उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला महामंत्री मनोज रावत, मो.अकरम, मनीष पुरोहित, महेंद्र रावत, ध्रुव धामी आदि मौजूद रहे।

वाहन चालक हो रहे परेशान

कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार के बाद एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविग लाइसेंस बनाने के साथ ही टैक्स जमा करने, गाड़ियों के परमिट बनाने समेत तमाम कामकाज ठप हो गए हैं। ऐसे में अपने कार्यों के लिए कार्यालय में आने वाले सैकड़ों वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी