उत्तराखंड की सेवा को एक-एक क्षण समर्पित: राज्यपाल

जागरण संवाददाता पौड़ी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह दो दिवसीय कार्यक्रम के त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 07:32 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 07:32 PM (IST)
उत्तराखंड की सेवा को एक-एक क्षण समर्पित: राज्यपाल
उत्तराखंड की सेवा को एक-एक क्षण समर्पित: राज्यपाल

जागरण संवाददाता, पौड़ी: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार शाम मंडल मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में गार्ड आफ आनर लिया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि उनका एक-एक पल राज्य की सेवा के लिए समर्पित है। आमजन पत्र लिखकर उन्हें समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा स्थानीय निवासियों से मुलाकात की।

पहली बार पौड़ी आने के बाद रांसी हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह का जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने स्वागत किया। यहां से राज्यपाल कार से सर्किट हाउस पहुंचे। राज्यपाल ने कहा कि वे उत्तराखंड के बनबसा में कमांडिग आफिसर के रूप में बटालियन को कमांड कर चुके हैं। लेकिन, उत्तराखंड को और बेहतर तरीके से जानने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले का भ्रमण जरूरी है। स्थानीय लोग उनसे मिले, इसके लिए वो उत्साहित हैं। कहा कि वे धरातल पर जनता की स्थिति जानना चाहते हैं। यदि कोई नागरिक राज्यपाल से कार्यक्रम के दौरान न मिल पाए, तो वह बाद में भी संपर्क कर राजभवन देहरादून में मिल सकते हैं। इसके अलावा पत्र लिखकर अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि हेलीकाप्टर से उन्होंने राज्य में आई आपदा का जायजा लिया था, लेकिन वह जिलों का भ्रमण कर धरातल पर स्थिति का आकलन कर मुख्यमंत्री को राज्य हित में आवश्यक सुझाव देंगे। इस दौरान एसएसपी पी. रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य आदि मौजूद रहे। बताया गया कि गुरुवार को राज्यपाल गुरमीत सिंह सर्किट हाउस में विभागीय स्टालों का निरीक्षण, विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों के अलावा स्वयं सहायता समूहों के साथ बैठक भी करेंगे।

chat bot
आपका साथी