खननकारियों के इशारे पर चल रही सरकार: रणजीत

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व गढ़वाल मंडल चुनाव प्रभारी रणजीत

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 10:08 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 10:08 PM (IST)
खननकारियों के इशारे पर चल रही सरकार: रणजीत
खननकारियों के इशारे पर चल रही सरकार: रणजीत

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व गढ़वाल मंडल चुनाव प्रभारी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार खननकारियों के इशारे पर चल रही है। खननकारी बेखौफ नदियों का सीना चीर रहे हैं। अवैध खनन से नदियों के ऊपर बने पुल भी धराशायी होने लगे हैं। कहा कि अब प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों को समझ चुकी है।

बुधवार देर शाम पटेल मार्ग स्थित एक बरात घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पहाड़ों से आज भी ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के अभाव में पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकत्र्ताओं से एकजुट होने की अपील की। वहीं पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कोटद्वार विधायक ने विकास के नाम पर जनता को धोखा दिया है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मेडिकल कालेज के लिए चिह्नित भूमि भी खननकारियों का अड्डा बन गई है। कांग्रेस के कार्यकाल में स्वीकृत मेडिकल कालेज, केंद्रीय विद्यालय, कण्वाश्रम का समग्र विकास व लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण कार्य भी सरकार नहीं करवा पाई। इस मौके पर महापौर हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, संजय मित्तल, गीता नेगी, शकुंतला चौहान आदि मौजूद रहे। गोवंश से क्रूरता का लगाया आरोप

कोटद्वार : बालासौड़ निवासी एक महिला शिक्षक ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला व उसके परिवार पर गोवंश से क्रूरता करने का आरोप लगाया है। कहा कि महिला ने गोवंश के शरीर पर आग लगाने का प्रयास किया, जिससे उसका अधिकांश शरीर जल गया है।

बालासौड़ निवासी शकुंतला रावत ने इस संबंध में तहसील व कोतवाली में शिकायत की। उन्होंने कहा कि गुरुवार दोपहर उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने गोवंश के साथ क्रूरता दिखाई। परिवार के व्यक्तियों ने हाथों में डंडे पकड़कर गोवंश को अधमरा कर दिया। महिला शिक्षक का आरोप है कि जैसे ही परिवार के सदस्य गोवंश को आग के हवाले कर रहे थे वह मौके पर पहुंच गई और इसका विरोध किया। आग की चपेट में आने से गोवंश के शरीर का कुछ हिस्सा भी जल हुआ है। बताया कि महिला व उसका परिवार पूर्व में भी गोवंशों के साथ क्रूरता कर चुका है। महिला शिक्षक शकुंतला रावत ने उपजिलाधिकारी व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से महिला के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी