गोपालमणि महाराज का किया अभिनंदन

श्रीनगर गढ़वाल : भारतीय गोक्रांति मंच ने डालमियां धर्मशाला परिसर में गोपालमणि महाराज का अभि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 07:17 PM (IST)
गोपालमणि महाराज का किया अभिनंदन
गोपालमणि महाराज का किया अभिनंदन

श्रीनगर गढ़वाल : भारतीय गोक्रांति मंच ने डालमियां धर्मशाला परिसर में गोपालमणि महाराज का अभिनंदन किया। एक कार्यक्रम में शामिल होने चमोली जा रहे गोपालमणि महाराज के गुरुवार देर सायं श्रीनगर पहुंचने पर गोमंच कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। गोक्रांति मंच के शाखा सचिव राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने कहा कि गोपालमणि महाराज के अथक प्रयासों से ही गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले उत्तराखंड सदन में पास हुआ। उन्होंने कहा कि गोपालमणि महाराज ने अपना पूरा जीवन ही गोसेवा में समर्पित किया है। गोकथा करने के लिए वह देश के विभिन्न शहरों, गांवों में जाकर गोमाता की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। सुंदरी देवी, शांति शैली, पदमा रावत, सावित्री गैरोला, मंजू मनौरी, बबीता पांडे, कांति गुसाईं, नीलम पोखरियाल, कलम ¨सह, आनंद ¨सह, प्रभाकर बाबुलकर, शोभित भट्ट, वीरेंद्र गार्गी आदि गोभक्त गोपालमणि महाराज का अभिनंदन करने वालों में शामिल थे। (जासं)

chat bot
आपका साथी