कंठ संगीत में जीजीआइसी श्रीनगर व जीआइसी संतुधार प्रथम

जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल जनपदीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता के कंठ संगीत के बालिका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 08:45 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:19 AM (IST)
कंठ संगीत में जीजीआइसी श्रीनगर व जीआइसी संतुधार प्रथम
कंठ संगीत में जीजीआइसी श्रीनगर व जीआइसी संतुधार प्रथम

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: जनपदीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता के कंठ संगीत के बालिका वर्ग में जीजीआइसी श्रीनगर की आकांक्षा प्रथम रही। जीजीआइसी एकेश्वर की महक ने दूसरा जबकि, संतूधार की मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राइंका संतूधार के शिवम प्रथम, पौड़ी के अंश मंद्रवाल द्वितीय और ढ़ाडूखाल के अनुराग रंजन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

समग्र शिक्षा माध्यमिक जनपद पौड़ी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन कंठ संगीत, वाद्य संगीत, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। वाद्य संगीत के बालिका वर्ग में राइंका पाबौं की गीता प्रथम रही। बालक वर्ग में राइंका पौड़ी के दीपक कुमार प्रथम, संतूधार के प्रेम कुमार द्वितीय रहा। नृत्य प्रतियोगिता में जीजीआइसी श्रीनगर की अंकिता नैथानी प्रथम, नवोदय विद्यालय संतूधार की रितिका द्वितीय, जबकि राइंका लक्ष्मणझूला की सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राइंका पौड़ी के अंशुल चौहान प्रथम, राइंका कंडारा के सौरभ द्वितीय रहे। चित्रकला प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में जीजीआइसी एकेश्वर की भूमिका प्रथम, ढाडूखाल की साक्षी द्वितीय, जबकि संतूधार की काजल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में राइंका संतूधार के आदित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पौड़ी अनिरुद्ध द्वितीय और क्र्याक के विराज तृतीय रहे। जीजीआइसी श्रीनगर की प्रधानाचार्या सुमनलता पंवार ने आभार जताया। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीनगर पूनम तिवाड़ी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

chat bot
आपका साथी