पंडित जीबी पंत को जयंती पर किया याद

पौड़ी: भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की जयंती के मौके पर शुक्रवार को घुड़दौड़ी स्थित प्रतिमा पर माल्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 10:01 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 10:01 PM (IST)
पंडित जीबी पंत को जयंती पर किया याद
पंडित जीबी पंत को जयंती पर किया याद

पौड़ी: भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की जयंती के मौके पर शुक्रवार को घुड़दौड़ी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद क्षेत्रीय विधायक कोली ने कहा कि गोविद बल्लभ पंत ने देश के राजनेताओं का ध्यान अपनी पारदर्शी कार्यशैली से आकर्षित किया। भारत के गृहमंत्री के रूप में वह आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं। जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि

महान स्वतंत्रता सेनानी गोविद बल्लभ पंत जी का नाम जब भी लिया जाता है तो हमारे सामने एक ऐसे आंदोलनकारी की तस्वीर उभर का सामने आती है, जिसने आजादी की लड़ाई में सक्रियता से भाग लिया। उनका योगदान न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाने में था। बल्कि आजादी के बाद भारतीय संविधान में हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने और जमींदारी प्रथा को खत्म कराने में भी था। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार पोरी, कुलसचिव डा. यशवीर सिंह, डा. एच गोयल, डा. आशुतोष गुप्ता, संजय कुमार डिमरी, डा.संजीव नैथानी, प्रेमचंद ध्यानी, अनिल नेगी, दीपक मौजूद थे। (जासं) सादगी से मनाई पंत की जयंती गोपेश्वर: भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयंती पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।

स्व.पंत की जयंती पर सरकारी कार्यालयों में भी उनके चित्रों पर माल्यापर्ण करते हुए उनके साहित्यिक, सामाजिक एवं स्वतंत्रता आंदोलन में दिए योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंत ने कुली बेगार एवं जमीदारी जैसी सामाजिक बुराईयों को मिटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी देश को नई दिशा देने में अविस्मरणीय योगदान किया है। हिदी भाषा के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

फोटो- 10पीएयूपी-1 भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत को किया याद

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय समेत विभिन्न कार्यालयों में भारत रत्न पंडित गोविद बल्लभ पंत की जयंती सादगी के साथ मनाई गई। अधिकारियों ने स्वर्गीय पंत के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यो को याद किया।

कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने जीबी पंत के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने जीवन पर्यन्त समाज सेवा के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अभूतपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने सभी कार्मिकों को उनके आदर्शो का जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। विकास भवन में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी मनिंदर कौर ने स्व.पंत के चित्र पर पुष्प अर्जित किए।

chat bot
आपका साथी