गढ़वाली भाषा की शब्द संपदा विपुल

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर धाद लोकभाषा एकांश के तत्वावधान में आयोजित

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 10:05 PM (IST)
गढ़वाली भाषा की शब्द संपदा विपुल
गढ़वाली भाषा की शब्द संपदा विपुल

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर धाद लोकभाषा एकांश के तत्वावधान में आयोजित समारोह में लोक भाषाओं के संरक्षण की जरूरत पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान गढ़वाली भाषा के लेखन में उत्कृष्ट कार्य के लिए महेशानंद गौड़ को 'धाद सम्मान' से सम्मानित किया गया।

दुर्गापुरी स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के सभागार में 'लोक भाषाओं पर गहराता संकट' विषय पर आयोजित समारोह का उद्घाटन हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय मैठाणी ने किया। अपने संबोधन में डॉ. मैठाणी ने कहा कि गढ़वाली सहित तमाम लोक भाषाओं को आम बोलचाल में प्रयोग में लाकर ही उन्हें संरक्षित किया जा सकता है। डॉ. जगदंबा प्रसाद कोटनाला ने मातृभाषा दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कहा कि गढ़वाली भाषा में शब्द संपदा विपुल है। संस्था के अध्यक्ष पंकज ध्यानी ने गढ़वाली भाषा को व्यवहार में लाने के लिए अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने कहा कि भाषाओं के विलुप्त होने से सभ्यता भी जीवित नहीं रह पाती। सभ्यता संरक्षित करने को जरूरी है कि लोक भाषाओं का संरक्षण हो।

गोष्ठी के उपरांत आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से जहां गढ़वाली भाषा की वर्तमान दशा पर चिता जताई, वहीं प्रदेश की हालातों पर भी तंज कसे। कवि जगमोहन सिंह बिष्ट ने 'लागी कन क्वे लगाण कै बै मा..', मनोज घिल्डियाल ने 'हे मेरी ब्वे बाणि तू जुगराज रै..', रिद्धि भट्ट ने केदार आपदा पर आधारित 'आषाढ़ की संग्रंदि लगदु चौमासा..' की प्रस्तुति दी। इसके अलावा सरिता मैंदोला ने 'बॉडर मा प्यारी लाम लग्यूं च..', अनुसूया प्रसाद डंगवाल ने 'गौं कि तरफा प्यारू गौं च बुलाणू..', राजेश खत्री ने 'फिरि कैथे नि चएणु च..', सुखदेव आर्य ने 'अचगाल ज्यूं कु सर्ग बदल्यूं च..' की प्रस्तुति दी। इस मौके पर जनार्दन बुढाकोटी, कांति नेगी, सोहन मैंदोला, सुभाष कोटनाला, राकेश कंडवाल, मोहिनी नॉटियाल, प्रवेश नवानी, रमाकांत, विपिन जदली, विकास पंत, बृजेश रावत आदि मौजूद रहे। संचालन संस्था सचिव राजेश खत्री व उपाध्यक्ष रिद्धि भट्ट ने संयुक्त रूप से किया।

chat bot
आपका साथी