केंद्रीय विवि के प्रशासनिक कार्यालय खुलने का समय बदला

श्रीनगर गढ़वाल गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के प्रशासनिक कार्यालय के कार्य समय में परिव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:11 AM (IST)
केंद्रीय विवि के प्रशासनिक कार्यालय खुलने का समय बदला
केंद्रीय विवि के प्रशासनिक कार्यालय खुलने का समय बदला

श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के प्रशासनिक कार्यालय के कार्य समय में परिवर्तन किया गया है। कार्यालय खुलने का समय अब प्रात: दस बजे से सांय पांच बजे तक कर दिया गया है। अभी तक प्रात: नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कार्यालय खुला रहता था। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि कार्यालय समय में किया गया यह परिवर्तन तात्कालिक प्रभाव से लागू कर दिया गया है। कोविड 19 महामारी को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार, प्रदेश सरकार द्वारा कार्यालय समय अवधि को लेकर समय-समय पर जारी किए जाने वाले दिशा निर्देश लागू होंगे। (जासं)

chat bot
आपका साथी