चार अवैध भंडारण सीज, लाखों का जुर्माना

कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से सीज किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 06:48 PM (IST)
चार अवैध भंडारण सीज, लाखों का जुर्माना
चार अवैध भंडारण सीज, लाखों का जुर्माना

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: कोटद्वार क्षेत्र में अवैध खनन की रोकथाम के लिए प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने क्षेत्र में चार भंडारण सीज कर दिए। उधर, बीती पांच नवंबर को सीज किए गए तीन अवैध भंडारण स्टॉक पर जिलाधिकारी की ओर से चौदह लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।

कोटद्वार क्षेत्र की नदियों में अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन की ओर से बरती जा रही सख्ती को देखते हुए क्षेत्र में खननकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्र की नदियों से उपखनिज सीमा से बाहर न जाए, इसके लिए प्रशासन ने कौड़िया व चिलरखाल चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही टीमें भी तैनात की हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन पर काफी अंकुश लगा है व दिनदहाड़े क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ते उपखनिज से भरे डंपर अब नजर नहीं आ रहे हैं।

मंगलवार को योगेश मेहरा ने राजस्व विभाग की अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में संचालित अवैध भंडारणों पर छापेमारी की। एसडीएम ने बताया कि छापों में मालन नदी से लगे क्षेत्रों में चार भंडारण अवैध पाए गए। बताया कि एक भंडारण शिवराजपुर में, एक पदमपुर मोटाढाक में व दो भंडारण मालन नदी से लगे पाए गए। बताया कि चारों भंडारण सीज कर दिए हैं।

पूर्व में सीज भंडारणों से वसूला जुर्माना

एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया कि बीती पांच नवंबर को क्षेत्र में तीन भंडारण सील किए गए थे। बताया कि जिलाधिकारी की ओर से दीनदयाल सिंह के भंडारण पर दो लाख सत्तर हजार छह सौ छियासी रुपये, केशर सिंह बिष्ट पर नौ लाख बाइस हजार नौ सौ तीन रुपये और दिनेश चंद्र के भंडारण से तीन लाख दो हजार तीन सौ उन्नतीस रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी