नयार घाटी में पैरा ग्लाइडरों ने भरी उड़ान

नवंबर माह में प्रस्तावित साहसिक खेल महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर जिले में इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर साहसिक खेलों के परीक्षण किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:14 PM (IST)
नयार घाटी में पैरा ग्लाइडरों ने भरी उड़ान
नयार घाटी में पैरा ग्लाइडरों ने भरी उड़ान

संवाद सूत्र, सतपुली: नवंबर माह में प्रस्तावित साहसिक खेल महोत्सव की तैयारियों के मद्देनजर जिले में इन दिनों अलग-अलग स्थानों पर साहसिक खेलों के परीक्षण किए जा रहे हैं। रविवार को सतपुली क्षेत्र में पैरा ग्लाइडर्स ने उड़ान भरी व नयार नदी के तट पर लैंडिग की।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल के दिशा-निर्देशन में जनपद पौड़ी में साहसिक पर्यटन को विकसित करने की कवायद जोरों पर है। रविवार को इसी क्रम में सतपुली के समीप बिलखेत में पैराग्लाइडिग व पैरामोटर का ट्रायल किया गया। पैराग्लाइडर्स ने ढाढूखाल से पैराग्लाइडिग कर बिलखेत नयार नदी के तट में लैंडिग की। इस दौरान विशेषज्ञों की टीम पैराग्लाइडर्स की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे। हिमालय एयरो स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभांग शरण रतूड़ी ने बताया कि नयार घाटी में पैराग्लाइडिग की अत्यधिक संभावनाएं हैं। कहा कि जल्द स्थानीय युवाओं को पैराग्लाइडिग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला पर्यटन विकास अधिकारी/साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि नयार घाटी में पैरामोटर्स एवं पैराग्लाइडिग के लिए साइट्स तैयार किए जा रहे है। बताया कि टेक ऑफ व लेंडिग के लिए सभी स्थान चयनित कर लिए गए हैं। इस अवसर पर हिमालय एयरो स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन के मनीष जोशी, मयंक घिल्डियाल, अजय कंडारी, पैरामोटर विशेषज्ञ विनय सिंह, पैराग्लाइडर विशेषज्ञ विक्रम सिंह, राहुल पंवार आदि मौजूद रहे।

पैराग्लाइर घायल

कोटद्वार: सतपुली में लैंडिंग के दौरान एक पैराग्लाइडर घायल हो गया। हंस हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद पैराग्लाइडर को एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया है।

बताते चलें कि नवंबर माह में पौड़ी जिले की नयार घाटी में साहसिक खेल महोत्सव का आयोजन किया जाना है। इसके लिए राफ्टिंग और क्याकिंग संचालन के लिए पहले ही स्थानों का चयन किया जा चुका है। इन दिनों पैराग्लाइडिंग व पैरा मोटर्स के लिए स्थान चयनित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को बिलखेत के समीप ढाढूखाल से पैराग्लाइडर्स टेकऑफ कर रहे थे और नयार नदी के तट पर लैंडिंग हो रही थी। लैंडिंग के दौरान एक पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी तट पर जा गिरा। घायल पैराग्लाइडर को हंस हॉस्पिटल में लाया गया व प्राथमिक उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से देहरादून रेफर कर दिया गया। जिला पर्यटन अधिकारी केएस रावत ने इस संबंध में किसी भी जानकारी से इन्कार किया है।

chat bot
आपका साथी