लैंसडौन में क्वारंटाइन किए पचास प्रवासी

लैंसडौन : बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों की लगातार बढ़ती तादाद के ²ष्टिगत अब प्रशासन ने लैंसडौन क्षे

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 06:41 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 06:41 PM (IST)
लैंसडौन में क्वारंटाइन  किए पचास प्रवासी
लैंसडौन में क्वारंटाइन किए पचास प्रवासी

लैंसडौन : बाहरी क्षेत्रों से आ रहे लोगों की लगातार बढ़ती तादाद के ²ष्टिगत अब प्रशासन ने लैंसडौन क्षेत्र में भी प्रवासियों को क्वारंटाइन करने का कार्य शुरू कर दिया है। सोमवार को लैंसडौन के निकटवर्ती होटलों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में पचास लोगों को क्वारंटाइन किया गया।

एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि कोटद्वार व पौड़ी क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की संख्या काफी अधिक है। इन क्षेत्रों में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में अत्यधिक दबाव होने के कारण अब दूसरे शहरों के लोगों को लैंसडौन लाकर क्वारंटाइन किया जा रहा है। बताया कि बीस होटलों में क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें कोटद्वार से 27 व पौड़ी से 23 लोगों को लाकर क्वारंटाइन किया गया है। उन्होंने सेंटरों में रखे गए लोगों को लॉकडाउन संबंधी नियमों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। (संस)

chat bot
आपका साथी