उपनल कर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल पिछले 11 महीनों से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित संयुक्त अस्पताल के उपनल कर्मिय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:03 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:03 PM (IST)
उपनल कर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
उपनल कर्मियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल : पिछले 11 महीनों से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित संयुक्त अस्पताल के उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। आंदोलित कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर बैठक कर उपनल कर्मचारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 13 दिनों से कार्य बहिष्कार आंदोलन के बावजूद विभागीय उच्चाधिकारी और शासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। 11 महीनों से वेतन नहीं मिलने से उपनल कर्मचारियों के सम्मुख आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। परिवार के भरण पोषण की समस्या दिन प्रतिदिन गहराती जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी यदि अब भी उनके वेतन का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो उपनल कर्मचारी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान यशोदा, सर्वेश्वरी, लक्ष्मी, देव ¨सह बिष्ट, विपिन चंद्र चमोली, अर¨वद बिष्ट, राजेंद्र ¨लगवाल, धीरेंद्र रावत, हरीश रुडोला आदि ने भी रोष जताया। (जासं)

chat bot
आपका साथी