फाइलों में धूल फांक रहे गोवंश संरक्षण के नियम

जागरण संवाददाता कोटद्वार शहर में गोसंरक्षण के नाम पर संचालित गोशालाओं के नाम पर प्रति

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 05:17 PM (IST)
फाइलों में धूल फांक रहे गोवंश संरक्षण के नियम
फाइलों में धूल फांक रहे गोवंश संरक्षण के नियम

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: शहर में गोसंरक्षण के नाम पर संचालित गोशालाओं के नाम पर प्रतिमाह नगर निगम लाखों की धनराशि व्यय करता है, जबकि गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं, और गोसंरक्षण अधिनियम नगर निगम की फाइलों में कैद है। आवारा गोवंश के कारण न सिर्फ दुर्घटनाएं हो रही हैं, बल्कि यातायात भी बाधित हो रहा है।

हैरानी की बात यह है कि सड़क में आवारा घूम रहे इस गोवंश की सुध लेने वाला कोई नहीं। नगर निगम गोशाला संचालन के नाम पर प्रतिमाह लाखों की धनराशि फूंक रहा है, लेकिन निगम की गोशाला में कितना गोवंश है, इसकी जानकारी निगम को भी नहीं है।

गोवंश संरक्षण अधिनियम

1. 19 जुलाई 2007 को लागू हुए गोवंश संरक्षण अधिनियम में स्पष्ट है कि कोई भी पशुपालक गोवंश को आवारा नहीं छोड़ेगा।

2. शहरी क्षेत्रों में गोवंश पालने के लिए नगर आयुक्त/मुख्य नगर अधिकारी/अधिशासी अधिकारी से पंजीकरण प्रमाण पत्र लेना होगा।

3. प्रत्येक गोवंश की व्यक्तिगत पहचान जरूरी है।

4. नियमों का उल्लंघन करने पर पशुपालक को एक माह तक की सजा अथवा एक हजार रुपये जुर्माना देना होगा।

.........................

'आवारा गोवंश परेशानी का सबब है। नगर निगम की ओर से एक गौशाला ठेके पर दी गई है। साथ ही बड़ी गौशाला के लिए शासन में भूमि संबंधी प्रस्ताव भेजा गया है। भूमि मिलने के बाद गौशाला का निर्माण किया जाएगा। ..किशन सिंह नेगी, नगर आयुक्त, कोटद्वार नगर निगम' गोवंश के हमले में बुजुर्ग घायल

कोटद्वार: शहर में आवारा गोवंश आमजन की परेशानी का सबब बने हुए हैं। बुधवार सुबह एक बुजुर्ग को गोवंश ने हमला कर घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला जौनपुर निवासी मोहन लाल कुकरेती (85) दुकान से दूध लेकर घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने उन पर हमला कर दिया। सांड के हमले में मोहन लाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें गंभीर हालत में बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि कोटद्वार क्षेत्र में आए दिन गोवंश के हमले में आमजन घायल हो रहा है। पिछले दस दिन में गोवंश के हमले में चार व्यक्ति घायल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी