घरेलू उत्पादों से आर्थिकी सुधार रही महिलाएं

संवाद सहयोगी, पौड़ी: एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन से जुड़ी महिलाओं के घ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 05:14 AM (IST)
घरेलू उत्पादों से आर्थिकी सुधार रही महिलाएं
घरेलू उत्पादों से आर्थिकी सुधार रही महिलाएं

संवाद सहयोगी, पौड़ी: एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने समर्थ नारी, समर्थ भारत संगठन से जुड़ी महिलाओं के घरेलू उत्पादों को सराहा। कहा कि महिलाएं घर में रह कर न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि आर्थिकी भी सुधार रही हैं। महिलाओं का यह प्रयास प्रेरणादायक है।

गुरुवार को एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने समर्थ नारी, समर्थ भारत से जुड़ी महिलाओं की ओर से बनाए गए घरेलू उत्पादों की विक्रय की शुरूआत की।। संगठन की प्रदेश प्रभारी कुसुम चमोली ने एसएसपी पी रेणुका देवी को संगठन से जुड़ी महिलाओं के बनाए घरेलू उत्पादों की जानकारी दी। चमोली ने बताया कि घरेलू महिलाएं घर में रह कर ही स्थानीय उत्पादों को बना रही हैं, जिनकी बाजार में अच्छी मांग है। एसएसपी पी रेणुका देवी ने महिलाओं की इस पहल को सराहा। कहा कि वर्तमान समय में महिलाए सभी क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। घर में ही रह कर स्थानीय उत्पादों का निर्माण करना एक अच्छी पहल है। इन महिलाओं से अन्य को भी प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान हेमलता भट्ट, गोदाबंरी रावत, उषा पांडे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी