नाली गायब, सड़क पर फैली गंदगी

संवाद सहयोगी कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जानकीनगर में देखरेख के अभाव में गंदे पानी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 05:28 PM (IST)
नाली गायब, सड़क पर फैली गंदगी
नाली गायब, सड़क पर फैली गंदगी

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जानकीनगर में देखरेख के अभाव में गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई गई नालियां ही गायब हो गई हैं। हालत यह है कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। गंदे पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के परिवारों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक समस्या सड़क से आवाजाही करने वाले व्यक्तियों को हो रही है।

शहर में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए सड़क किनारे नालियां बनाई गई थी, लेकिन जानकीनगर क्षेत्र में वर्षों से नालियों की सफाई नहीं होने के कारण नालियां पूरी तरह मिट्टी से भर चुकी हैं। नतीजा, सुबह व शाम घर से निकलने वाला गंदा पानी अब सड़क पर जमा होने लगा है। सड़क के गड्ढों में जमा गंदगी के कारण मोहल्लावासियों को संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। मोहल्लेवासियों की माने तो वे समस्या से कई बार नगर निगम को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौके पर झांकने तक नहीं पहुंचा। स्थिति यह है कि बारिश होने पर गंदगी घरों के बाहर जमा हो जाती है। जिस स्थान उक्त समस्या बनी हुई है वहां से हर रोज सैकड़ों छात्र सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर व अन्य स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। ऐसे में छात्रों को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार दुर्गंध इतनी तेज होती है कि छात्रों को मुंह पर मास्क के साथ रूमाल भी लगाना पड़ता है। वहीं, सड़क पर बनी गड्ढ़ों में भरा गंदा पानी दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी मुसीबत बना हुआ है।

सफाई निरीक्षक, नगर निगम सुनील कुमार का कहना है कि जानकीनगर क्षेत्र में नाली बंद होने की सूचना मिली है। जल्द ही सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेज समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी