जिलाधिकारी ने अयाल गांव में लिया क्रॉप कटिग का जायजा

जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे मंगलवार को पेडुलस्यूं पट्टी के अयाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गेहूं की फसल की कटाई और क्रॉप कटिग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 05:29 PM (IST)
जिलाधिकारी ने अयाल गांव में  लिया क्रॉप कटिग का जायजा
जिलाधिकारी ने अयाल गांव में लिया क्रॉप कटिग का जायजा

जागरण संवाददाता, पौड़ी: जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे मंगलवार को पेडुलस्यूं पट्टी के अयाल गांव पहुंचे। यहां उन्होंने गेहूं की फसल की कटाई और क्रॉप कटिग का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

राजस्व विभाग ने अयाल गांव के कृषकों के गेहूं के खेत में 30 वर्ग मीटर का प्लाट बनाकर सीसीई एग्री एप के माध्यम से क्रॉप कटिग का प्रयोग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खेत का नक्शा, खसरा, रजिस्टर आदि भू-अभिलेखों की जांच करते हुए किसानों से बोई गई गेहूं के बीज के बारे में जानकारी ली। डीएम ने कहा कि क्रॉप कटिग प्रयोगों के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, जिससे जिले में हो रहे उत्पादन की सही जानकारी हासिल की जाती है। अंतिम आंकड़े परीक्षण के उपरांत राज्य स्तर पर कृषि निदेशालय जारी करता है। कहा कि समस्त तहसीलों में क्षेत्रवार क्रॉप कटिग की जा रही है। क्रॉप कटिग के आधार पर ही फसल उत्पादन का डाटा तैयार किया जाता है। जिलाधिकारी जोगदंडे ने गांव का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। उन्होंने पेयजल पंपिग व्यवस्था, राशन वितरण, सड़कों की स्थिति सुधारने, कृषि विभाग से बीज उपलब्ध कराने तथा पशुओं द्वारा फसल नष्ट किए जाने समेत अन्य समस्याओं का निस्तारण हेतु कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा किसानों को सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रीना देवी, कानूनगो सूरज पाल, राजस्व उप निरीक्षक मेहराज अहमद, साकिर हुसैन, काश्तकार सुनीता, मंजू देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी