सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। साथ ही पार्ट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:23 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:23 PM (IST)
सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा
सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

पदमपुर सुखरौ स्थित कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यकत्र्ताओं को पार्टी की नीतियों का जन-जन तक प्रचार-प्रसार करना चाहिए। कार्यकत्र्ताओं ने चौबट्टाखाल के निकट बालिका के साथ हुई वारदात में आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया गया। इस दौरान 28 व 29 अक्टूबर को रुद्रप्रयाग तिलवाड़ा में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक के लिए महानगर इकाई की ओर से प्रस्ताव पारित कर भेजे गए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत, भूपाल सिंह रावत, प्रवीण नेगी, पंकज भट्ट, विनय भट्ट, गुलाब सिंह रावत, हयात सिंह गुसाईं, सुधीर द्विवेदी, विनोद अग्रवाल, अशोक कंडारी, दलवीर सिंह, हरीश व सतीश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी