देश में चल रही तानाशाही: जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज

संवाद सहयोगी कोटद्वार जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि भारत में प्रजातंत्र केवल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:00 PM (IST)
देश में चल रही तानाशाही: जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज
देश में चल रही तानाशाही: जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि भारत में प्रजातंत्र केवल नाम का रह गया है, जबकि हकीकत यह है कि देश में तानाशाही चल रही है। आज प्रजा की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार को राम नाम के बखान के बजाय उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। कहा कि भगवान राम ने सदैव अपनी प्रजा को ही सर्वोपरि समझा था।

श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव-2021 के समापन पर आयोजित कार्यक्रम की जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज, भारत माता मंदिर हरिद्वार के महंत ललितानंद गिरि महाराज और लैंसडौन विधायक दलीप रावत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुरुआत की। बतौर मुख्य अतिथि जगदगुरु राज राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि आजादी से पहले किसी व्यक्ति ने महात्मा गांधी से पूछा था कि आजादी के बाद हम देश को कैसे चलाएंगे? इस पर गांधी ने कहा था कि देश को रामराज्य की तरह चलाया जाएगा। लेकिन, आजादी के बाद देश को रामराज्य नहीं बनने दिया। हालत यह थे कि अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए कई व्यक्तियों को जान गंवानी पड़ी। कहा कि वर्तमान सरकार भी केवल राम-राम का बखान कर रही है, जबकि राम एक आदर्श हैं। युद्ध के दौरान राम ने रावण को रात के समय आराम करने का मौका दिया। लेकिन, आज सरकार रात के अंधेरे में ही पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक कर देती है। राम राज्य में युद्ध के भी नियम-कानून बने थे। राम के आदर्शों पर चले बिना हम रामराज्य की स्थापना नहीं कर सकते। इस मौके पर कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला, श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी, मेला संयोजक अनिल कंसल, महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, महासचिव विवेक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी