पानीपत की कोविड रोगी को बेस में जीवनदान

पानीपत (हरियाणा) की एक गंभीर महिला कोविड रोगी को बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) में जीवनदान मिला है। बहुत ही गंभीर अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराई गई 42 वर्षीया महिला कोविड रोगी को बेस के डॉक्टरों स्टॉफ नर्सों के अथक प्रयासों से लगभग एक महीने में पूर्ण स्वस्थ भी हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 04:55 PM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 04:55 PM (IST)
पानीपत की कोविड रोगी को बेस में जीवनदान
पानीपत की कोविड रोगी को बेस में जीवनदान

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: पानीपत (हरियाणा) की एक गंभीर महिला कोविड रोगी को बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) में जीवनदान मिला है। बहुत ही गंभीर अवस्था में बेस अस्पताल में भर्ती कराई गई 42 वर्षीया महिला कोविड रोगी को बेस के डॉक्टरों, स्टॉफ नर्सों के अथक प्रयासों से लगभग एक महीने में पूर्ण स्वस्थ भी हो गई। मंगलवार को उन्हें बेस अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया गया। महिला रोगी के पति विकास जोशी ने अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया है।

गढ़वाल के ही निवासी विकास जोशी पानीपत (हरियाणा) में पेप्सी कंपनी में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। 42 वर्षीया उनकी पत्नी को कोरोना वायरस संक्रमण हो गया, जिससे उन्हें पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती रही। अस्पताल में आक्सीजन सपोर्ट भी नहीं मिल पा रहा था, जिस पर विकास जोशी ने तत्काल भाजयुमो के प्रदेश मंत्री डॉ. सुधीर जोशी को स्थिति से अवगत कराया। उसी शाम 25 अप्रैल को महिला रोगी को बहुत ही गंभीर अवस्था में एंबुलेंस से पानीपत से बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) लाकर भर्ती कराया गया। कोविड संक्रमित महिला रोगी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल कोविड आइसीयू में शिफ्ट किया गया। बेस अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने इसे एक परीक्षा के रूप में लिया और महिला रोगी के इलाज में जुट गए। गंभीर होने के बावजूद महिला रोगी ने भी अपना हौसला बनाए रखा, जिससे डॉक्टरों को काफी सहायता मिली। 18 दिन कोविड आइसीयू में चले इलाज के बाद महिला की स्थिति में थोड़ा सुधार आने पर उन्हें कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया। मंगलवार 25 मई को पूर्ण स्वस्थ होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

अस्पताल से महिला रोगी को विदा करते समय मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर डा. चंद्रमोहन सिंह रावत, एनेस्थीसिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय विक्रम सिंह, बेस के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केपी सिंह के साथ ही स्टाफ नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी