सत्ता में आए तो छह माह के भीतर दिखेगा विकास का माडल

जागरण संवाददाता, पौड़ी: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल शनिवार को मुख्यालय पौड़ी पहुंच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 05:33 PM (IST)
सत्ता में आए तो छह माह के भीतर दिखेगा विकास का माडल
सत्ता में आए तो छह माह के भीतर दिखेगा विकास का माडल

जागरण संवाददाता, पौड़ी: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल शनिवार को मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कार्यकत्र्ताओं के साथ कोटद्वार रोड से धारा रोड होते हुए रामलीला मैदान तक रोड शो कर सभा को संबोधित भी किया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि वो एक राजनीतिज्ञ नहीं हैं, लेकिन एक टीम लीडर के रूप में उन्हें उत्तराखंड में सेवा भाव से कार्य करने का मौका मिला है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सभी से आशीर्वाद और सहयोग की अपील की। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सभा में कर्नल अजय कोठियाल पार्टी कार्यकत्र्ताओं में जोश भरते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि साढ़े 27 साल सेना में रहकर उन्होंने देशसेवा की। इस दौरान वर्ष 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान उन्हें पुनर्निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा कि यहां टीम भावना से उन्होंने बेहतर कार्य किया, जो सभी ने देखा। अजय कोठियाल ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पलायन की समस्या पैदा हुई है। लेकिन, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों ने जनता की समस्याओं को कम और अपना सुख ज्यादा देखा। उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव के लिए सभी से सहयोग का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी सत्ता में आएगी तो दिल्ली की तर्ज पर यहां भी हर क्षेत्र में विकास का माडल दिखेगा। कहा कि सरकार बनने के छह माह के भीतर ही विकास के रूप में नया बदलाव सामने आने लगेगा। पार्टी के पौड़ी विधान सभा प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि राज्य में जल-जंगल और जमीन को बचाने के लिए आज आम आदमी पार्टी की जरूरत है। इससे पूर्व कर्नल अजय कोठियाल ने पौड़ी पहुंच बाबा कंडोलिया के दर्शन भी किए। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, महासचिव मनोरथ निराला, प्रदेश सचिव रीना नेगी, जिला संयोजक विजय मोहन रावत, अब्बल सिंह रावत, गबर सिंह, सौकार सिंह आदि शामिल थे। सभा का संचालन गणेश खुगशाल ने किया।

chat bot
आपका साथी