सिलेंडर के साथ सड़क में उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस कार्यकत्र्ता खाली

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 05:48 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 05:48 PM (IST)
सिलेंडर के साथ सड़क में  उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन
सिलेंडर के साथ सड़क में उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस कार्यकत्र्ता खाली सिलेंडर ले सड़कों पर उतरे। कार्यकत्र्ताओं ने सिलेंडर की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकत्र्ताओं ने भाजपा पर महिलाओं से दुष्कर्म के आरोपों में घिरे प्रदेश के दो विधायकों को बचाने का भी आरोप लगाया।

तहसील तिराहे पर जिलाध्यक्ष डा.चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में घरेलू रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। पैट्रो उत्पादों की कीमतें बढ़ने से आमजन की कमर टूट गयी है। प्रदेश सरकार विकास के साथ ही तमाम मोर्चों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा बहुगुणा ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के दो विधायक दुष्कर्म के आरोपों में घेरे है। लेकिन, पार्टी उन्हें सजा देने के बजाए उनका बचाव करने में जुटी हुई है। कहा कि भाजपा से आमजन का भरोसा उठ गया है। कांग्रेसियों ने एक स्वर में सिलेंडर व पैट्रो उत्पादों की दरों में कमी करने के साथ ही दुष्कर्म के आरोप में घिरे विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने की स्थिति में कांग्रेस ने आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, युकां विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, प्रीति सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलवीर सिंह रावत, नसीम अहमद, महावीर सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह बिष्ट, बीडी नवानी, शहनाज शम्सी, राजेंद्र सिंह गुंसाई, सुधा असवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

संदेश : 5 कोटपी 3

कोटद्वार में तहसील तिराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

chat bot
आपका साथी