बस अड्डा निर्माण के लिए सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

शहर के निर्माणाधीन बस अड्डे पर अब कांग्रेस मुखर हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 06:01 PM (IST)
बस अड्डा निर्माण के लिए सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस
बस अड्डा निर्माण के लिए सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, पौड़ी: शहर के निर्माणाधीन बस अड्डे पर अब कांग्रेस मुखर हो गई है। निर्माण कार्य में हीलाहवाली पर कांग्रेस सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी। इसके अलावा कांग्रेस ने शहर की खस्ताहाल सड़कों व जिला पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर भी आक्रोश जताया। स्थितियों में सुधार न होने पर जन आंदोलन की चेतावनी भी दी।

मंगलवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने पत्रकारों से वार्ता की। खंडूड़ी ने कहा कि जीबी पंत अभियांत्रिकी एवं प्रोद्यौगिकी संस्थान घुड़दौड़ी में अराजक माहौल है। यहां स्थानीय स्तर पर मॉनीटरिग कमेटी बनाई जानी चाहिए, जिसमें स्थानीय वरिष्ठ व्यक्तियों को शामिल किया जाना चाहिए। खंडूड़ी ने जून 2019 में पौड़ी में आयोजित हुई कैबिनेट की बैठक पर भी सवाल उठाए। कहा कि बैठक केवल भाषणों तक सीमित रही, जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिला। सरकार पलायन के मुद्दे पर भी असफल साबित हुई है। पलायन आयोग भी अपने नाम के अनुसार यहां से पलायन कर चुका है। जनपद के अशासकीय विद्यालयों में नियुक्ति के नाम पर खुली बोली लग रही है। मनीष ने कहा कि पूरे प्रदेश में पौड़ी जिला पंचायत भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा अड्डा बन चुका है। लेकिन सरकार यहां की जांच को दबाने में जुटी हुई है। सरकार का ध्यान सिर्फ राजस्व जुटाने में है। आम आदमी पार्टी के राज्य में चुनाव लड़ने पर मनीष ने कहा कि गांव गांव में कांग्रेस पार्टी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, नवल किशोर, तामेश्वर आर्य, विनोद दनोसी, गौरव सागर, योगेंद्र कुमार, वीर प्रताप आर्य, कमला रावत, विनोद बिष्ट आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी