सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: महंगाई, बेरोजगारी व क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों प

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:53 PM (IST)
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: महंगाई, बेरोजगारी व क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सड़कों पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार जनविरोधी नीतियां अपनाकर जनता का शोषण कर रही है। इस दौरान कार्यकत्र्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मंगलवार को पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व महापौर हेमलता नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता दुर्गापुरी में एकत्रित हुए। यहां से सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकत्र्ता मोटाढाक चौराहे में पहुंचे। यहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में कोटद्वार विधानसभा में एक भी विकास कार्य नहीं हुआ। कहा कि खननकारी लगातार नदियों का सीना चीर रहे हैं, लेकिन देखने वाला कोई नहीं हैं। कांग्रेस कार्यकाल में मेडिकल कालेज के लिए स्वीकृत भूमि भी खननकारियों का अड्डा बनकर रह गई है।

वर्षों से सिचाई नहरों की मरम्मत तक नहीं की गई है। नतीजा काश्तकारों को सिचाई के लिए पानी तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग, कण्वाश्रम, केंद्रीय विद्यालय व मेडिकल कालेज के नाम पर सरकार ने जनता को गुमराह किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा.चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला जिलाध्यक्ष गीता नेगी, महिला महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, अमित राज सिंह, विजय रावत, भारत सिंह नेगी, अमित नेगी, अनिल रावत, अनूप नेगी, मीना बछुवाण, श्रीमती बिमला आदि मौजूद रहे।

खनन के डंपर रोके

आक्रोश रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने उपखनिज से लदे डंपरों को रोककर प्रदर्शन किया। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की नदियों से हर रोज सैकड़ों डंपर उपखनिज लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं। सुबह-शाम दौड़ रहे डंपरों के कारण सड़कें भी पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। तेज रफ्तार से दौड़ रहे डंपरों से दुर्घटनाओं का भी खतरा बना हुआ है।

संदेश : 28 कोटपी 3

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र में सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकालते कांग्रेसी

chat bot
आपका साथी