कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों के किनारे बनी नालियों की सफाई नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन का जीना दूभर हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:16 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:16 PM (IST)
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़कों के किनारे बनी नालियों की सफाई नहीं होने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आमजन का जीना दूभर हो गया है। कार्यकत्र्ताओं ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर जनांदोलन चलाने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को महापौर हेमलता नेगी व पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मानपुर क्षेत्र में आक्रोश रैली निकाली गई। इस दौरान पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़कों के किनारे बनी नालियां गंदगी से पटी हुई हैं। बरसात के समय गंदा पानी क्षेत्रवासियों के घरों में घुस रहा है। बदहाल सड़कें भी आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। क्षेत्र की सड़कों पर डामर कम गड्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों में विकास के नाम पर कोटद्वार शहर में एक ईंट तक नहीं लगाई गई। महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि महंगाई व बेरोजगारी के कारण आमजन का अपना परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष शकुंतला चौहान, बीना नेगी, मनोज रावत, गबर सिंह नेगी, कृपाल सिंह नेगी, राजेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे। सख्त बनाएं गोवंश संरक्षण अधिनियम

कोटद्वार : गोवंश संरक्षण अधिनियम को सख्त बनाने की मांग को लेकर हिदू युवा वाहिनी ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए गोवंश संरक्षण अधिनियम में बदलाव किया जाना चाहिए।

शुक्रवार को हिदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार गोवंश तस्करी व हत्याओं के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अधिनियम कमजोर होने के कारण आरोपित आसानी से जमानत पर छूट जाते हैं, जिससे समाज में इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही है। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से उत्तराखंड में भू-कानून लागू करने की भी मांग उठाते कहा कि कई बाहरी व्यक्ति भूमि पर कब्जा कर लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यदि कानून में बदलाव कर इसे सख्त किया जाता है तो काफी हद तक लव जिहाद जैसी घटनाओं पर विराम लगेगा। इस मौके पर वाहिनी के प्रदेश सचिव राजेश जदली, दीपक बजरंगी, सुमन सिंह, दीपक रावत, पवन रावत, मंजु थपलियाल, सौरभ राठी, विजय सिंह, तारा देवी, प्रकाश सिंह, विनीता देवी आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी