शहर में असमंजस, प्रगति मैदान तैयार

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: भले ही बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में पटाखा दुकान लगाने को लेकर असमंजस हो,

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 10:24 PM (IST)
शहर में असमंजस, प्रगति मैदान तैयार
शहर में असमंजस, प्रगति मैदान तैयार

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: भले ही बाजार क्षेत्र के व्यापारियों में पटाखा दुकान लगाने को लेकर असमंजस हो, लेकिन देवी रोड से तड़ियाल चौक के बीच पटाखा बेचने वाले व्यापारियों के लिए प्रगति मैदान तैयार हो गया है। गुरुवार को प्रशासन, अग्निशमन विभाग और पुलिस ने मैदान का निरीक्षण किया। मैदान की क्षमता के अनुसार ही वहां पटाखों की दुकान लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को केवल नियमित स्थानों पर ही पटाखा की दुकान लगाई जाएगी।

शनिवार से प्रशासन और बाजार के व्यापारी पटाखा दुकान लगाने के लिए तीन बार बैठक कर चुके हैं, लेकिन सभी बेनतीजा रही हैं। प्रशासन व व्यापारियों के लिए मैदान को लेकर अब भी असमंजस बना है। दो दिन पहले व्यापारियों ने प्रशासन के समक्ष देवी रोड स्थित एक बरात घर में पटाखा दुकान लगाने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने व्यापारियों को उक्त बरात घर की एनओसी प्रशासन को उपलब्ध करवाने की अपील की थी। लेकिन, व्यापारी अब तक एनओसी उपलब्ध नहीं करवा पाए। इसी संबंध में व्यापारियों ने बुधवार को दोबारा उप जिलाधिकारी से मुलाकात की थी। बैठक में व्यापारी बाजार में ही पटाखा दुकान लगाने की मांग पर अड़े हुए थे। इसके कारण अब तक कोई भी निर्णय नहीं निकल पाया है।

इधर, देवी रोड और तड़ियाल चौक के मध्य लगने वाले तमाम पटाखों की दुकानें देवी रोड पर प्रगति मैदान में लगेंगी। उप जिलाधिकारी के निर्देश पर मैदान में सुरक्षा संबंधित सभी उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। साथ ही प्रशासन की ओर से दुकानों के निशान लगा दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी