छात्रों को दिया पौधों की देखभाल का जिम्मा

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर को श्रेष्ठ ग्रीन कैंपस बनाने को लेकर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की ओर से पौधारोपण और सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 06:25 PM (IST)
छात्रों को दिया पौधों की देखभाल का जिम्मा
छात्रों को दिया पौधों की देखभाल का जिम्मा

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर को श्रेष्ठ ग्रीन कैंपस बनाने को लेकर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों की ओर से पौधारोपण और सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रीन कैंपस बनाने के उद्देश्य से कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने पौधों की देखभाल करने का जिम्मा भी छात्रों को देने की कार्ययोजना पर अमल करने को कहा। विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग की ओर से इसी कार्ययोजना को परवान चढ़ाते हुए विभागीय परिसर में खाली पड़ी भूमि पर तुंबी, हल्दू, जूनिपर, फाइकस आदि प्रजाति के लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया। हर शोध छात्र को एक-एक पौधे के संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई।

गढ़वाल केंद्रीय विवि जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रकाश नौटियाल के नेतृत्व में विभागीय परिसर की खाली पड़ी भूमि पर यह पौधे रोपे गए। जंतु विज्ञान के छात्रों और शोध छात्रों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर शिरकत की। विवि की ग्रीन प्लान कमेटी के संयोजक और विवि पर्यावरण विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. आरके मैखुरी ने कहा कि कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की पहल पर शुरू किए गए 'एक छात्र एक वृक्ष' कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। विश्वविद्यालय के अन्य विभाग भी इस अभियान को प्राथमिकता से चलाएंगे। जंतु विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. प्रकाश नौटियाल ने कहा कि चौरास परिसर को सर्वोत्तम ग्रीन कैंपस बनाने में हम सब सहयोगी बनेंगे। विवि के सिविल अभियंता महेश डोभाल, हैप्रक संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजयकांत पुरोहित ने कहा कि ग्रीन कैंपस अभियान को लेकर वह हर संभव सहयोग देंगे। जंतु विज्ञान विभाग की फैकल्टी डा. दीपक सिंह भंडारी, डा. राजेंद्र सिंह फत्र्याल, डा. इंद्राशीष भट्टाचार्य के साथ ही विभाग के सभी छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल थे।

chat bot
आपका साथी