डॉ. सर्वेश उनियाल की पुस्तक को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गढ़वाल केंद्रीय विवि के पर्यटन विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. सर्वेश उनियाल की ओर से लिखी पुस्तक प्रकृति पथ गंगा पथ को राहुल सांस्कृत्यायन पर्यटन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 10:41 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 06:14 AM (IST)
डॉ. सर्वेश उनियाल की पुस्तक को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार
डॉ. सर्वेश उनियाल की पुस्तक को राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गढ़वाल केंद्रीय विवि के पर्यटन विभाग के परियोजना अधिकारी डॉ. सर्वेश उनियाल की ओर से लिखी पुस्तक 'प्रकृति पथ, गंगा पथ' को राहुल सांस्कृत्यायन पर्यटन पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। डॉ. उनियाल ने उत्तराखंड में पर्यावरण अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर यह पुस्तक लिखी है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार ज्ञानभूषण ने डॉ. सर्वेश उनियाल को बताया कि मंत्रालय की मूल्यांकन समिति और पुरस्कार समिति ने उनकी पुस्तक प्रकृति पथ, गंगा पथ को राहुल सांस्कृत्यायन पर्यटन पुरस्कार के लिए चुना है। पुरस्कार के साथ ही पर्यटन मंत्रालय की ओर से डॉ. सर्वेश उनियाल को नगद धनराशि भी प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि डॉ. उनियाल की पुस्तक प्रकृति पथ गंगा पथ को पर्यटन का राष्ट्रीय पुरस्कार और देखो अपना देश के अंतर्गत उनके ब्लॉग को राष्ट्रीय विजेता का पुरस्कार भी मिल चुका है।

chat bot
आपका साथी