निर्माण कार्य की सुस्त गति पर भड़के ब्लाक प्रमुख

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत कांडाखाल क्षेत्र में शहीद स्वतंत्र सिंह की स्मृति

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 04:25 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 04:25 PM (IST)
निर्माण कार्य की सुस्त गति पर भड़के ब्लाक प्रमुख
निर्माण कार्य की सुस्त गति पर भड़के ब्लाक प्रमुख

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: द्वारीखाल ब्लाक के अंतर्गत कांडाखाल क्षेत्र में शहीद स्वतंत्र सिंह की स्मृति स्थल में हो रहे सुस्त निर्माण कार्य पर ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा भड़क उठे। उन्होंने अधिकारियों को एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने चैलूसैंण क्षेत्र का भी निरीक्षण किया।

ब्लाक प्रमुख महेंद्र सिंह राणा कांडाखाल व चैलूसैंण क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। कहा कि कांडाखाल के समीप बिरमोली की ओर जाने वाली सड़क के तिराहे पर ग्राम ओडियारी निवासी शहीद स्वतंत्र सिंह की याद में स्मृति स्थल बनाया जा रहा है। कहा कि स्वतंत्र सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। हमारी आने वाली पीढ़ी शहीद के योगदान को याद रखे, इसके लिए विकासखंड से स्मृति स्थल निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। बताया कि स्मृति स्थल में शहीद स्वतंत्र सिंह की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों की धीमी गति पर रोष जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक माह के भीतर गुणवत्ता के साथ स्मृति स्थल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने चैलूसैंण में बन रहे व्यू प्वाइंट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार व अधिकारियों को 15 दिन के भीतर व्यू प्वाइंट निर्माण का कार्य पूरा करने को कहा। इस मौके पर अवर अभियंता (मनरेगा) विजयपाल सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मो.मोहसीन, विनय केष्टवाल,ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह नेगी, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश बिष्ट, संजीव जुयाल आदि मौजूद रहे।

संदेश : 19 कोटपी 2

प्रखंड दुगड्डा के अंतर्गत कांडाखाल में निर्माण स्थल पर अधिकारियों को निर्देशित करते ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा

chat bot
आपका साथी