भाजपा ने किया पुल का शुद्धिकरण

विकास खंड पाबौ के मूसागली में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने नयार नदी के जल से पुल का शुद्धिकरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:01 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:01 PM (IST)
भाजपा ने किया पुल का शुद्धिकरण
भाजपा ने किया पुल का शुद्धिकरण

पौड़ी: विकास खंड पाबौ के मूसागली में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने नयार नदी के जल से पुल का शुद्धिकरण किया। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि कांग्रेसियों ने मूसागली पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से पहले ही शुभारंभ कर निर्माण कार्य को दूषित किया है। जिससे नदी के जल से आज शुद्धिकरण किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रावत ने कहा कि पुल के एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य अभी पूर्ण नहीं हुआ है। कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने अधूरे निर्माण कार्य के बीच पुल का शुभारंभ कर इसे दूषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के पूर्ण होने पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पुल का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर हरेंद्र कोहली, जय प्रकाश रौथाण, संजय चमोली, गुलाब सिंह, संजय रावत, देवेंद्र रावत, योगेंद्र भंडारी मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी