बेरोजगारों का शोषण करवा रही भाजपा सरकार : रंजना

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री रंजना रावत ने कहा कि भाजपा तमाम सरकारी संस्थान निजी घरानों के सुपुर्द कर रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:12 PM (IST)
बेरोजगारों का शोषण करवा रही भाजपा सरकार : रंजना
बेरोजगारों का शोषण करवा रही भाजपा सरकार : रंजना

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की महामंत्री रंजना रावत ने कहा कि भाजपा तमाम सरकारी संस्थान निजी घरानों के सुपुर्द कर रोजगार के नाम पर बेरोजगार युवाओं का उत्पीड़न कर रही है।

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में 'कांग्रेस लाओ-पहाड़ बचाओ' पदयात्रा के तहत जयहरीखाल ब्लाक की ग्रामसभा गुनियाल, लूठिया, मंथला, ढकसूण पहुंची रंजना ने जहां भाजपा की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए आमजन को इस नीतियों की खामिया गिनाई। वहीं, कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों का भी ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में राज्य की विकास पूरी तरह ठप हो गया है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है व बेरोजगार युवा रोजगार की तलाश में पहाड़ छोड़ने का मजबूर हो रखा है। कांग्रेस ही पहाड़ का विकास व युवाओं के भविष्य को संवारने का काम कर सकती है। कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर रही है। जिससे जहां नौकरियां खत्म हो रही हैं, वहीं निजी घरानों के अधीन कार्य कर रहे संस्थानों में बेरोजगारों का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह असवाल, ब्लाक अध्यक्ष होशियार सिंह नेगी, ग्राम प्रधान अरविद सिंह (गुनियाल), ध्यान सिंह (बरस्वार), सरोजनी देवी (ढकसुण), महिला मंगल दल की अध्यक्ष दीपा देवी, माया देवी, पूर्व प्रधान कमला देवी, धनबीर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

संदेश : 3 कोटपी 7

लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के दौरान सभा को संबोधित करती रंजना रावत

chat bot
आपका साथी