जनता को गुमराह कर रहे भाजपा पार्षद

कोटद्वार: कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर विकास कार्यों को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप ल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:10 AM (IST)
जनता को गुमराह कर  रहे भाजपा पार्षद
जनता को गुमराह कर रहे भाजपा पार्षद

कोटद्वार: कांग्रेस पार्षदों ने भाजपा पार्षदों पर विकास कार्यों को लेकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रदेश के सभी निगमों में सबसे अधिक बोर्ड बैठक कोटद्वार नगर निगम में हो चुकी हैं, लेकिन भाजपा पार्षद बैठकों में शामिल नहीं होते।

नगर निगम में आयोजित बैठक में पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि महापौर हेमलता नेगी के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन भाजपा पार्षद नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। आमंत्रण पत्र भेजे जाने के बाद भी भाजपा के पार्षद बोर्ड बैठक में शामिल नहीं होते। कहा कि नगर निगम की ओर से गोशाला निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरित करने, विकास प्राधिकरण को समाप्त करने व प्रत्येक वार्ड में दो करोड़ के विकास कार्य करवाने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, लेकिन आज तक शासन की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। कहा कि भाजपा पार्षद को महापौर से सवाल पूछने के बजाय सत्ता में बैठी भाजपा से जवाब पूछने चाहिए। इस मौके पर अनिल रावत, जगदीश मेहरा, विवेक शाह, राकेश बिष्ट, नईम अहमद आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी