प्रचंड बहुमत पर होली दीपावली एक साथ

संवाद सहयोगी कोटद्वार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:58 PM (IST)
प्रचंड बहुमत पर होली दीपावली एक साथ
प्रचंड बहुमत पर होली दीपावली एक साथ

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में होली व दीपावली एक साथ मनाकर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

गुरुवार को चुनावी नतीजों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ता झंडाचौक चौराहे पर पहुंचे। यहां आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे पर गुलाल लगाकर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी जाहिर की। कहा कि यह विकास की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है। कहा कि जनता ने विकास व राष्ट्रवाद के नाम पर दोबारा भारतीय जनता पार्टी को सत्ता पर काबिज किया है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने भी मोदी की जीत पर जश्न मनाया। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद भारतीय सेना को मजबूती मिली है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल,पंकज भाटिया, आशा डबराल, अभिलाषा भारद्वाज, पूनम खंतवाल, गायत्री भट्ट, गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, मंजू जखमोला, सुधीर बहुगुणा, कुंज बिहारी देवरानी, गोविद लड्डा, विकास माहेश्वरी, सुभाष कुकरेती, राजीव कुमार, सुनील बलूनी आदि मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी