बदहाल शौचालय, बेपरवाह निगम

संवाद सहयोगी कोटद्वार लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 04:54 PM (IST)
बदहाल शौचालय, बेपरवाह निगम
बदहाल शौचालय, बेपरवाह निगम

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी क्षेत्र के सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति नहीं सुधर पाई है। हालात यह हैं कि अधिकांश शौचालयों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, तो कई शौचालयों से पानी के नल से टोंटी तक गायब हो गई है। जनता को स्वच्छता का संदेश देने वाला नगर निगम शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

करीब तीन वर्ष पूर्व 35 लाख रुपये की लागत से पांच से अधिक शौचालयों की मरम्मत कराने के साथ ही कुछ नए शौचालयों का निर्माण करवाया गया था। शुरूआत में इन शौचालयों की व्यवस्था ठीक रही, लेकिन अब देखरेख के अभाव में अधिकांश शौचालयों की स्थिति बदहाल हो चुकी हैं। नगर निगम के प्रेक्षागृह स्थिति शौचालय में नल से टोंटी गायब होने के कारण पूरे दिन पानी बर्बाद होता रहता है। शौचालय के समीप लगे कूड़ेदान को भी असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है। नगर निगम की ओर से कई माह तक शौचालयों की सफाई भी नहीं करवाई जाती। ऐसे में आम जन शौचालय का उपयोग करने से गुरेज कर रहा है।

पानी तक की व्यवस्था नहीं

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत अधिकांश शौचालयों में साफ-सफाई के लिए पानी तक की व्यवस्था नहीं है। सबसे बुरी स्थिति बेस चिकित्सालय के समीप, लकड़ीपड़ाव, नजीबाबाद रोड, आमपड़ाव व ऊर्जा निगम कार्यालय के समीप बने सार्वजनिक शौचालय की बनी हुई है। दुर्गंध के कारण शौचालय के आसपास मौजूद व्यापारिक प्रतिष्ठानों में व्यापारियों का बैठना भी मुश्किल हो गया है। आमजन को हर समय संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है।

.........

बदहाल शौचालय का मुद्दा निगम पार्षदों बोर्ड बैठक में भी उठा चुके हैं। शौचालयों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट मिलते ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ..हेमलता नेगी, महापौर

chat bot
आपका साथी