महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोट नवल किशोर ने सतपाल महाराज पर कार्रवाई की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 06:01 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 10:59 PM (IST)
महाराज के खिलाफ  कार्रवाई की मांग
महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पौड़ी: कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व ब्लॉक प्रमुख कोट नवल किशोर ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी लॉकडाउन के नियमों का जरा भी उल्लंघन करता है, तो पुलिस व प्रशासन उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल मे ला रही है, लेकिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लॉकडाउन के नियमों को ताक पर रखा, लेकिन प्रशासन व पुलिस मौन है। जबकि प्रदेश की जनता सुविधाविहीन क्वारंटाइन सेंटरों में क्वारंटाइन हो रही है। नवल किशोर ने कहा कि प्रदेश सरकार के दोहरे मानदंड जनता के साथ छल है। कहा कि सतपाल महाराज के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने महाराज के पुत्र व जनसंपर्क अधिकारी के चौबट्टाखाल क्षेत्र में आने, उसके बाद ग्रामीणों की उपेक्षा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी