शैक्षिक लेखन सतत चलने वाली प्रक्रिया

श्रीनगर गढ़वाल गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के एमएड छात्रों के लिए शैक्षणिक कार्यशाल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:46 PM (IST) Updated:Thu, 23 May 2019 06:46 PM (IST)
शैक्षिक लेखन सतत  चलने वाली प्रक्रिया
शैक्षिक लेखन सतत चलने वाली प्रक्रिया

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के एमएड छात्रों के लिए शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विषय विशेषज्ञों ने शैक्षिक लेखन के महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। गढ़वाल विवि शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके जोशी ने कहा कि शैक्षिक लेखन एक निरंतर और सतत चलने वाली प्रक्रिया है। मुख्य वक्ता विवि फार्मास्यूटिकल विभाग के डॉ. अजय सेमल्टी ने एमएड छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए शैक्षिक लेखन की विभिन्न विधाओं के बारे में बताया।

डॉ. मोना सेमल्टी ने वर्तमान समय में लेखन के महत्व के बारे में जानकारियां दीं। प्रो. मोनिका गुप्ता ने शोध लेखन की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला की संयोजक डॉ. सीमा ने शैक्षणिक कार्यशाला को एमएड छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि ऐसे विषयों पर समय-समय पर कार्यशालाएं आयोजित होने का लाभ छात्रों को मिलता है। (जासं)

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी