आशा ने जिला मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

सीटू से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता यूनियन ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत बारह सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर गढ़वाल में जिला मुख्यालयों पर नारेबाजी कर धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:53 PM (IST)
आशा ने जिला मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन
आशा ने जिला मुख्यालयों पर किया प्रदर्शन

जागरण टीम, गढ़वाल : सीटू से संबद्ध आशा स्वास्थ्य कार्यकत्र्ता यूनियन ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने समेत बारह सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर गढ़वाल में जिला मुख्यालयों पर नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो वे दो अगस्त से कार्य बहिष्कार करेंगी।

पौड़ी: आशाओं का कहना था कि वे लंबे समय से न्यूनतम वेतन 21 हजार करने, कोविड कार्य में लगी सभी आशा वर्करों को कोरोना डयूटी की शुरुआत से दस हजार रुपए मासिक कोरोना भत्ता भुगतान करने, आशाओं के साथ अस्पतालों में सम्मान जनक व्यवहार करने समेत बारह सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं,लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस मौके पर बीना देवी, पुष्पा देवी, संगीता, बसंती देवी, विजय लक्ष्मी, देवेश्वरी, मीना, कमला आदि शामिल थे। धरने को सीटू के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत, टीका प्रसाद ने समर्थन दिया।

नई टिहरी: आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने रैली निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष गीता देवी, सचिव कुसुम, लक्ष्मी जोशी, मीना थपलियाल, उषा नेगी, रोशनी, सुनीता देवी, ममता देवी, विजयलक्ष्मी आदि शामिल थे।

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी/बड़कोट : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं जिला मुख्यालय उत्तरकाशी और बड़कोट में धरना प्रदर्शन किया। उत्तरकाशी में प्रदर्शन करने वाली आशा कार्यकर्ताओं में सरिता जोशी, रेखा नौटियाल, कुसुम, कुशला, चंपा, ललीता, अमृति, रेशमा, अनिता, बीना, कविता, यशोदा, सुनीता आदि मौजूद थे। जबकि बड़कोट में आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर जुलूस निकाला। ज्ञापन देने वालों में सविता, दीक्षा, मंजू गौड़, रचना, सुमन लता, सुषमा भंडारी, सुभद्रा, सरिता बहुगुणा, मीना रावत, रजनी देवी आदि शामिल थे।

यूटीके-फोटो-11

फोटो - कलक्ट्रेट में रैली निकालती आशा कार्यकत्र्ता।

फोटो- 30पीएयूपी-1

chat bot
आपका साथी