आप में आने की तैयारी में बागी विधायक : कलेर

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दावा किया कि कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल कई विधायक आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 10:27 PM (IST)
आप में आने की तैयारी में बागी विधायक : कलेर
आप में आने की तैयारी में बागी विधायक : कलेर

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने दावा किया कि कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल कई विधायक आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होना चाहते हैं। विधायकों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल से मिलने का समय भी मांगा, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया गया।

कोटद्वार में आयोजित पत्रकार वार्ता में आप के प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि प्रदेश विकास की दौड़ में पिछड़ गया है व जनता भाजपा-कांग्रेस का विकल्प तलाश रही है। प्रदेश के कई विधायक जनता की मनोस्थिति को समझ आम आदमी पार्टी में शामिल होने की तैयारी में हैं। कहा कि पहाड़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार की मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। चुनाव जीतने के बाद जनप्रतिनिधि जनता के बीच नहीं पहुंच रहे हैं। कहा कि आप प्रदेश में सरकार बनाएगी और दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश का विकास किया जाएगा। वार्ता में महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल, शिशुपाल रावत, बलराम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संदेश : 14 कोटपी 3

कोटद्वार में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर

chat bot
आपका साथी