80 का हुआ भर्ती पूर्व प्रशिक्षण को चयन

संवाद सहयोगी, पौड़ी : विकास खंड कोट मुख्यालय में यूथ फाउंडेशन की ओर से भर्ती पूर्व प्रशिक्ष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:04 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:04 AM (IST)
80 का हुआ भर्ती पूर्व प्रशिक्षण को चयन
80 का हुआ भर्ती पूर्व प्रशिक्षण को चयन

संवाद सहयोगी, पौड़ी : विकास खंड कोट मुख्यालय में यूथ फाउंडेशन की ओर से भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चयन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विकास खंड के विभिन्न गांवों से 300 युवाओं ने प्रतिभाग किया। शारीरिक नामजोख, दस्तावेज जांच व मेडिकल परीक्षण के बाद 80 युवक-युवतियों का चयन भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए चयनित किए गए।

गुरुवार को विकास खंड मुख्यालय कोट खेल मैदान में भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चयन शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सुनील ¨लगवाल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फाउंडेशन युवाओं को देश सेवा से जोड़ने के अभिनव प्रयासों में जुटा हुआ है। युवाओं के स्वास्थ्य व कॅरियर की दिशा में भी फाउंडेशन के प्रयास नए आयाम गढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं को फाउंडेशन से जुड़ देश सेवा व देश के विकास में भागीदार बनने का आह्वान किया। भर्ती पूर्व प्रशिक्षण चयन शिविर में विकास खंड के विभिन्न गांवों से 300 युवा पहुंचे। जिनमें 225 युवक और 75 युवतियां शामिल थी। शिविर के समन्वयक विजय ¨सह नेगी ने बताया कि भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के लिए 80 युवाओं का चयन किया गया है। जिनमें 60 युवक और 20 युवतियां हैं। उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को चार माह का निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षक कैप्टेन बलवीर ¨सह रावत, सुबेदार धाम ¨सह बिष्ट, हवलदार अर्जुन ¨सह, प्रीतम व रेखा अग्निहोत्री ने चयन प्रक्रिया संपन्न की। इस अवसर पर मनमोहन ¨सह, सुखदेव ¨सह, शशि चमोली आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी