देश रक्षा करने की कसम लेकर थल सेना में शामिल हुए 192 जवान

देश की आन-बान-शान की हर कीमत पर रक्षा करने की कसम लेकर गढ़वाल राइफल्स के 192 कैडेट्स थल सेना में शामिल हो गए।

By Edited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 06:34 PM (IST)
देश रक्षा करने की कसम लेकर थल सेना में शामिल हुए 192 जवान
देश रक्षा करने की कसम लेकर थल सेना में शामिल हुए 192 जवान

लैंसडौन (पौड़ी), जेएनएन। 'कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा, ये जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाए जा..' सेना गीत की स्वर लहरियों के बीच देश की आन-बान-शान की हर कीमत पर रक्षा करने की कसम लेकर गढ़वाल राइफल्स के 192 कैडेट्स थल सेना में शामिल हो गए।

शनिवार को गढ़वाल राइफल्स के भवानी दत्त परेड ग्राउंड में कोर 92 के 192 कैडेट्स के लिए कसम परेड समारोह का आयोजन किया गया। समीक्षा अधिकारी कर्नल कुनाल सिन्हा ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस मौके पर नवप्रशिक्षित कैडेट्स ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन किया। समीक्षा अधिकारी ने परेड को संबोधित करते हुए सैनिकों को राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा में कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने देश की सीमाओं पर गंभीर स्थितियों के बीच भारतीय सेना के फर्ज के बारे में बताया। परेड के दौरान नवप्रशिक्षित कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर व धार्मिक ग्रंथ गीता को स्पर्श कर शपथ ग्रहण की। उधर, कोरोना वायरस के चलते परेड के दौरान जहां सामाजिक दूरी का पालन किया गया, वहीं कोविड-19 के चलते नवप्रशिक्षित कैडेट्स के स्वजन परेड में शामिल नही हो पाए।

यह भी पढ़ें: भारतीय सेना का हिस्सा बने 165 जांबाज, देश की रक्षा की खाई कसम

राइफलमैन साहिल सजवाण को गोल्ड मेडल 

कोर-92 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए राइफलमैन साहिल सजवाण को गोल्ड, राइफलमैन अंकित सिंह को रजत व राइफलमैन खजान सिंह को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। राइफलमैन अमित को सर्वश्रेष्ठ ड्रिल, राइफलमैन विजय सिंह को बेस्ट फायरिंग और राइफलमैन महेंद्र सिंह को बेस्ट फिजिकल के लिए पुरस्कृत किया गया। हवलदार राकेश नेगी (घ कंपनी) को उत्तम प्रशिक्षक व सूबेदार विनोद सिंह (घ कंपनी) को उत्तम प्लाटून कमांडर के पुरस्कार से नवाजा गया। कोर्स में सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चैंपियनशिप बैनर 'घ कंपनी' के सीनियर जेसीओ सूबेदार प्यारे लाल ने ग्रहण की।

यह भी पढ़ें: India China LAC Border Dispute: चीन से लड़ चुके लांस नायक बलवंत बोले, 1962 वाला भारत समझने की न करे भूल

chat bot
आपका साथी