शराब देने से मना करने पर युवकों ने होटल स्वामी और कर्मचारियों पर किया हमला, दो नामजद

20 अक्टूबर की रात होटल बंद हो गया था। इसी बीच कुछ युवक नशे में धुत होकर होटल में पहुंच गए। इस दौरान वह शराब की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने युवकों को ठेका बंद होने की बात कहीं तो वह भड़क गए।

By Prashant MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 03:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 03:14 PM (IST)
शराब देने से मना करने पर युवकों ने होटल स्वामी और कर्मचारियों पर किया हमला, दो नामजद
युवकों ने होटल स्वामी के साथ ही दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : गल्ला मंडी स्थित होटल में देर रात शराब की मांग कर रहे युवकों ने जमकर हंगामा किया। समझाने पर होटल स्वामी और कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इससे दो कर्मचारी घायल हो गए। सूचना पर जब तक पुलिस कर्मी पहुंचते तब तक आरोपित फरार हो गए। पुलिस ने होटल स्वामी की शिकायत पर दो नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वाल्मीकि मंदिर, आदर्श कालोनी निवासी राम किशोर ने बताया कि गल्ला मंडी में शराब के ठेके के साथ उनका होटल है। 20 अक्टूबर की रात होटल बंद हो गया था। इसी बीच कुछ युवक नशे में धुत होकर होटल में पहुंच गए। इस दौरान वह शराब की मांग करने लगे। इस पर उन्होंने युवकों को ठेका बंद होने की बात कहीं तो वह भड़क गए। आरोप है कि इस दौरान वह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया। जिसके बाद युवकों ने उनके साथ ही होटल के दो कर्मचारियों पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए।

शोर शराबा होने पर आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित फरार हो गए। राम किशोर का कहना है कि हमलावरों में से दो युवक सन्नी और तस्लीम को वह जानते हैं, जबकि अन्य अज्ञात थे। राम किशोर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सन्नी और तस्लीम के अलावा उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

शक्ति फार्म : बाइक सवार से जंगली जानवर टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक अपने पीछे तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। शक्तिफार्म के धोराडैम निवासी शिबू पांडे शुक्रवार की शाम बाइक से घर जा रहे थे सिरसा शक्तिफार्म रोड पर अचानक जंगली जानवर के आने के कारण उनकी अनियंत्रित हो गई हादसे में शिबू पांडे की मौत हो गई है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीव कुमार यादव ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

chat bot
आपका साथी